नई दिल्ली, Action Bharat | एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। लगातार बारिश के कारण चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले पूरे नहीं हो सके, जिसके बाद टूर्नामेंट के नियमों और टीमों की रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल लाइनअप तय की गई।
अब भारत और पाकिस्तान दोनों अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतते हैं, तो फाइनल में दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।
बारिश ने चारों क्वार्टर फाइनल पर डाला असर
मंगलवार को होने वाले दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी बारिश के कारण शुरू नहीं हो सके। बांग्लादेश और मलेशिया के बीच मुकाबला बिना टॉस और बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा।
इसी तरह नेपाल और श्रीलंका के बीच क्वार्टर फाइनल भी बारिश के कारण नहीं हो सका। इससे पहले भारत-अफगानिस्तान और पाकिस्तान-हांगकांग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी बारिश की वजह से रद्द हुए थे।
रैंकिंग के आधार पर टीमों को मिला सेमीफाइनल में स्थान
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, क्वार्टर फाइनल मुकाबला नहीं होने की स्थिति में संबंधित टीमों की टी20 रैंकिंग को आधार बनाया गया।
बांग्लादेश की रैंकिंग मलेशिया से बेहतर होने के कारण उसे सेमीफाइनल में जगह मिली। इसी तरह श्रीलंका की रैंकिंग नेपाल से ऊपर होने के चलते श्रीलंका अगले दौर में पहुंच गया।
भारत और पाकिस्तान भी अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश के कारण नहीं खेल सके, लेकिन नियमों के तहत दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
1 अक्टूबर को भारत का सामना श्रीलंका से
सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के सामने होगी।
दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी।
क्या फाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान भिड़ंत?
सेमीफाइनल लाइनअप के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में मुकाबले की संभावना बनी है। हालांकि इसके लिए दोनों टीमों को पहले अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतने होंगे।
अगर भारत श्रीलंका को और पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा देता है, तभी एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिलेगा।
फिलहाल दोनों टीमों के सामने सेमीफाइनल की चुनौती है और फाइनल का समीकरण इन मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर करेगा।
