SIR में एक परिवार के 6 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटे, बॉम्बे HC ने EC से पूछा—सॉफ्टवेयर की गलती का खामियाजा वोटर क्यों भुगते?

राष्ट्रीय

गोवा (Action Bharat) | गोवा के सांता क्रूज निर्वाचन क्षेत्र में विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान एक ही परिवार के छह सदस्यों के नाम मतदाता सूची से हटने का मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा।

परिवार ने पता बदलने की जानकारी देने के लिए फॉर्म 8 जमा किया था। चुनाव आयोग ने कोर्ट को बताया कि SIR के एन्यूमरेशन चरण में सॉफ्टवेयर में फॉर्म 8 को प्रोसेस करने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

बाद में परिवार को नए मतदाता के रूप में शामिल होने के लिए फॉर्म 6 भरने को कहा गया, लेकिन परिवार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

इस पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग से सवाल किया कि यदि समस्या सॉफ्टवेयर में थी, तो उसकी वजह से मतदाताओं को क्यों भुगतना पड़े?

कोर्ट ने पूछा कि तय समय में जमा किए गए फॉर्म 8 पर विचार क्यों नहीं किया गया। पीठ ने यह भी सवाल उठाया कि जब पता बदलने के लिए फॉर्म 8 की व्यवस्था मौजूद है, तो मतदाताओं को दोबारा फॉर्म 6 भरने के लिए क्यों कहा गया।

मामला SIR प्रक्रिया के दौरान तकनीकी व्यवस्था और मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को लेकर है।

#ActionBharat #Goa #SIR #VoterList #ElectionCommission #BombayHighCourt #VoterRights #Form8 #Form6 #ElectionNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *