2 साल में अक्टूबर सबसे गर्म, दिल्ली का AQI भी सीजन में सबसे खराब; 6 अक्टूबर से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय

नई दिल्ली (Action Bharat) | दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत इस बार असामान्य गर्मी के साथ हुई है। महीने की शुरुआत से ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। शनिवार को तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले दो वर्षों में अक्टूबर का सबसे गर्म दिन रहा।

रविवार को भी अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक था। वहीं, रविवार को दिल्ली का AQI 187 दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे खराब स्तर है। कम से कम 19 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश नहीं होने, साफ आसमान और तेज धूप के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली शुष्क हवाएं भी गर्मी बढ़ा रही हैं।

6 अक्टूबर से तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 से 9 अक्टूबर के बीच हवाओं का रुख बदलने से दिल्ली को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

मंगलवार को दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। बुधवार तक अधिकतम तापमान करीब 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

रात का तापमान भी फिलहाल सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

यानी अक्टूबर की शुरुआत भले ही गर्म रही हो, लेकिन 6 अक्टूबर से दिल्लीवासियों को तापमान में राहत मिलने के संकेत हैं।

#ActionBharat #DelhiWeather #DelhiAQI #DelhiPollution #WeatherUpdate #NewDelhi #DelhiNews #AQI #OctoberWeather

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *