Airtel Payments Bank में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल छोड़ेंगे चेयरमैन पद; शबनम सिन्हा संभालेंगी कमान

कारोबार

नई दिल्ली: Airtel Payments Bank में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। बैंक के फाउंडर और नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सुनील भारती मित्तल 30 सितंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद चेयरमैन पद छोड़ देंगे। उनकी जगह शबनम सिन्हा नई चेयरपर्सन होंगी। उनका कार्यकाल 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा।

3 साल के लिए संभालेंगी जिम्मेदारी

शबनम सिन्हा की नियुक्ति को बैंक के बोर्ड और RBI से मंजूरी मिल चुकी है। वह फिलहाल Airtel Payments Bank के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं। उन्हें वित्तीय सेवाओं, पब्लिक पॉलिसी और इंस्टीट्यूशनल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव बताया गया है।

उन्होंने World Bank जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में भी काम किया है।

2016 से सुनील मित्तल संभाल रहे थे कमान

सुनील भारती मित्तल अप्रैल 2016 में Airtel Payments Bank के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने थे। उनके नेतृत्व में बैंक ने डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में विस्तार किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, आज Airtel Payments Bank रेवेन्यू के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा पेमेंट्स बैंक है।

सुनील मित्तल ने क्या कहा?

पद छोड़ने पर सुनील भारती मित्तल ने कहा कि Airtel Payments Bank के चेयरमैन के तौर पर सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने भरोसा जताया कि शबनम सिन्हा के नेतृत्व में बैंक अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा।

वहीं, शबनम सिन्हा ने नई जिम्मेदारी को लेकर कहा कि वह बैंक की ग्रोथ के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए बोर्ड और मैनेजमेंट टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

Action Bharat News | Business Desk

मुख्य खबर:
➡️ सुनील भारती मित्तल 30 सितंबर को छोड़ेंगे चेयरमैन पद
➡️ शबनम सिन्हा 1 अक्टूबर से संभालेंगी जिम्मेदारी
➡️ उनका कार्यकाल 3 साल का होगा
➡️ नियुक्ति को बोर्ड और RBI की मंजूरी મળી चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *