नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में सोमवार को एक बेहद भावुक पल देखने को मिला। वेस्ट दिल्ली लायंस के बल्लेबाज नितीश राणा ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाने के बाद अपनी दिवंगत मां को याद किया और मैदान पर ही भावुक होकर रो पड़े।
राणा ने महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने आसमान की ओर देखा और अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए। मैदान पर मौजूद अंपायर और विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने उनके पास पहुंचकर उन्हें संभाला।
💔 मां की याद में पहनी खास जर्सी
राणा की मां का 7 अगस्त 2026 को बीमारी के बाद निधन हुआ था। इस मुकाबले में राणा ने अपनी जर्सी पर ‘N. Satish’ लिखवाया था, जो उनकी मां के नाम को समर्पित श्रद्धांजलि थी।
🔥 33 गेंदों में 60 रन
राणा ने वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से 33 गेंदों पर 60 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। हालांकि उनकी शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
वेस्ट दिल्ली ने 169 रन बनाए, लेकिन साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। सनत संगवान ने नाबाद 111 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
राणा के लिए यह अर्धशतक सिर्फ एक क्रिकेट उपलब्धि नहीं, बल्कि अपनी मां को दी गई एक भावुक श्रद्धांजलि बन गया।
Action Bharat News | Sports Desk
