दिल्ली में दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, 21 महिलाएं बचाई गईं; 2 मैनेजर गिरफ्तार

क्राइम

नई दिल्ली। कालकाजी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर कार्रवाई कर अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस के मुताबिक, एंजेल वेलनेस सेंटर और द डायमंड स्पा में डिकॉय ऑपरेशन के जरिए छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया और कुल 21 महिलाओं को सुरक्षित बचाया गया।

पुलिस ने दोनों स्थानों से नकदी भी बरामद की। दोनों मामलों में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम यानी ITPA की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है।

बचाई गई महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब स्पा सेंटरों में चल रहे अवैध कारोबार को लेकर जांच तेज कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *