नई दिल्ली (Action Bharat) | चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट शामिल हैं। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के कारण नवंबर में ये सीटें रिक्त होंगी।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा।
16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार:
- नोटिफिकेशन: 29 सितंबर 2026
- नामांकन की अंतिम तारीख: 6 अक्टूबर
- नामांकन पत्रों की जांच: 7 अक्टूबर
- नाम वापसी की अंतिम तारीख: 9 अक्टूबर
- मतदान: 16 अक्टूबर, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
- मतगणना: 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे से
यूपी की 10 सीटें होंगी खाली
उत्तर प्रदेश से जिन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, राम गोपाल यादव, नीरजा शेखर, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, रामजी, सीमा और डॉ. दिनेश शर्मा शामिल हैं।
उत्तराखंड से एक सीट पर चुनाव
उत्तराखंड से नरेश बंसल का कार्यकाल समाप्त होने के कारण एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होगा।
पश्चिम बंगाल में एक सीट पर उपचुनाव
चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सांसद रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई एक राज्यसभा सीट को भरने के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।
मतपत्र को लेकर आयोग के निर्देश
चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि मतपत्र पर प्राथमिकताएं दर्ज करने के लिए केवल रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित विनिर्देश वाले एकीकृत बैंगनी रंग के स्केच पेन का इस्तेमाल किया जाएगा।
राज्यसभा चुनाव में संबंधित राज्य के निर्वाचित विधायक मतदान करते हैं और मतदान की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होती है।
Action Bharat | National Desk
#RajyaSabhaElection2026 #RajyaSabhaElection #UttarPradesh #Uttarakhand #WestBengal #ElectionCommission #RajyaSabha #ElectionNews #PoliticalNews #IndiaNews #ActionBharat
