दिल्ली के मंडोली में गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां

क्राइम

पूर्वी दिल्ली (Action Bharat) | दिल्ली के मंडोली इलाके में रविवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

 

सुबह 11:34 बजे मिली आग की सूचना

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, आग लगने की सूचना रविवार सुबह करीब 11:34 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

शुरुआत में मौके पर दो वॉटर टेंडर, तीन वॉटर बाउजर और एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन भेजे गए।

बढ़ाकर 8 की गई दमकल गाड़ियों की संख्या

आग की तीव्रता को देखते हुए बाद में मौके पर दमकल की गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई। कुल 8 फायर टेंडर आग बुझाने के अभियान में लगाए गए।

गोदाम में आग किस वजह से लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान और आग के कारणों का विस्तृत आकलन किया जा सकेगा।

फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और आसपास के इलाके को सुरक्षित रखने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *