लखनऊ में विनोद तावड़े की केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक से मुलाकात, चुनावी रणनीति पर चर्चा

राज्य

लखनऊ (Action Bharat) | भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने अपने चारों सह-प्रभारियों के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। बैठकों में प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक माहौल, समाजवादी पार्टी की रणनीति और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई।

विनोद तावड़े पहली बार अपने सभी सह-प्रभारियों के साथ उत्तर प्रदेश पहुंचे। पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ दो चरणों में बैठक करने के बाद वह केशव प्रसाद मौर्य के कालिदास मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जगदीश ईश्वर पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा भी मौजूद रहे।

सपा की रणनीति और PDA पर चर्चा

बैठक में समाजवादी पार्टी की राजनीतिक रणनीति और उसके नैरेटिव का जवाब देने के तरीकों पर विचार-विमर्श हुआ। सपा के PDA अभियान के प्रभाव को लेकर भी चर्चा की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ अपने राजनीतिक अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति पर बातचीत की।

MLC चुनाव और 2027 की तैयारी

केशव प्रसाद मौर्य के साथ हुई बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों से मिले फीडबैक और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। इसमें MLC चुनाव की तैयारियों तथा उनके 2027 के विधानसभा चुनाव पर संभावित प्रभावों को लेकर भी विचार किया गया।

इसके बाद विनोद तावड़े और उनकी टीम ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। यहां शिष्टाचार भेंट के साथ चाय पर चर्चा हुई। दोनों उपमुख्यमंत्रियों के सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सार्वजनिक बयानों के बीच इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

#UttarPradesh #BJP #VinodTawde #KeshavPrasadMaurya #BrajeshPathak #SamajwadiParty #UPPolitics #ActionBharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *