बेकार गोल्फ कोर्स बना बाढ़ से बचाने की ढाल, 200 एकड़ में तैयार हुआ फ्लड-कंट्रोल जोन

विदेश

नई दिल्ली (Action Bharat) । अमेरिका के टेक्सस में बाढ़ नियंत्रण के लिए एक अनोखा प्रयोग किया गया है। क्लियर लेक सिटी में वर्षों से बंद पड़े गोल्फ कोर्स को कंक्रीट के निर्माण में बदलने के बजाय करीब 200 एकड़ के Exploration Green में विकसित किया गया।

इस परियोजना में 5 स्टॉर्मवॉटर डिटेंशन झीलें बनाई गई हैं, जिनकी कुल क्षमता करीब 50 करोड़ गैलन पानी रोकने की बताई गई है। साथ ही करीब 40 एकड़ वेटलैंड विकसित किया गया है। सामान्य दिनों में यही जमीन पार्क, पैदल रास्ते, साइकिल ट्रैक और खेल मैदान के तौर पर इस्तेमाल होती है।

इस मॉडल की सबसे बड़ी परीक्षा 2017 के Hurricane Harvey के दौरान हुई। उस समय परियोजना का पहला तालाब ही लगभग 80 प्रतिशत तैयार हुआ था, लेकिन उसने करीब 10 करोड़ गैलन पानी रोक लिया। अनुमान के मुताबिक इससे आसपास के कम से कम 150 घरों को बाढ़ से बचाने में मदद मिली।

भारत के लिए बड़ा सबक

टेक्सस का यह मॉडल भारत के उन शहरों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है जहां खाली सरकारी जमीन, बंद पड़े खेल परिसर, पुराने तालाब, लो-लाइंग एरिया और अनुपयोगी शहरी भूमि मौजूद है।

एक ही जमीन—दो काम:
बारिश में फ्लड कंट्रोल, बाकी समय पार्क और सार्वजनिक सुविधा

दिल्ली जैसे शहरों में भी यदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की खाली जमीन को इसी तरह डिटेंशन पॉन्ड, वेटलैंड और अर्बन फ्लड-पार्क में बदला जाए, तो भारी बारिश के दौरान पानी को अस्थायी रूप से रोककर निचले इलाकों पर दबाव कम किया जा सकता है।

Action Bharat का सवाल:
क्या भारत के बड़े शहरों में भी बेकार पड़ी जमीन को कंक्रीट में बदलने के बजाय फ्लड-कंट्रोल जोन में बदलने की जरूरत है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *