केंद्र सरकार में 8.23 लाख से ज्यादा पद खाली! RTI में हुआ बड़ा खुलासा

राष्ट्रीय

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एक RTI के जरिए केंद्र सरकार के विभागों में 8 लाख 23 हजार 656 से ज्यादा पद खाली होने का खुलासा हुआ है।

1 मार्च 2024 के आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 39.23 लाख से ज्यादा पद स्वीकृत थे, लेकिन इनमें करीब 30.99 लाख कर्मचारी ही कार्यरत थे।

सबसे ज्यादा रिक्तियां रक्षा मंत्रालय और रेलवे में सामने आई हैं। रक्षा मंत्रालय के सिविलियन विंग में करीब 2.42 लाख, जबकि रेलवे में 2.40 लाख से ज्यादा पद खाली हैं।

वहीं गृह मंत्रालय में 1.10 लाख से ज्यादा, डाक विभाग में करीब 61 हजार और राजस्व विभाग में करीब 69 हजार पद रिक्त बताए गए हैं।

PMO में भी 28 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली हैं, जबकि राष्ट्रपति सचिवालय में करीब 36 प्रतिशत पद रिक्त हैं।

RTI कार्यकर्ता ने सरकार से इन रिक्त पदों को मिशन मोड में भरने की मांग की है।

अब सवाल—जब लाखों सरकारी पद खाली हैं, तो इन पर भर्ती कब होगी?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *