पूर्वी दिल्ली (Action Bharat) | लक्ष्मी नगर इलाके में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार डंपर को गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बाइक डंपर से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गया, जिसके बाद डंपर की चपेट में आ गया।
हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद लक्ष्मी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान शिव कुमार के रूप में
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद डंपर चालक फरार
घटना के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके और फरार चालक का पता लगाया जा सके।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों तथा घटनाक्रम की पुष्टि के लिए उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
Action Bharat | सड़क सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर
#ActionBharat #DelhiNews #DelhiDehradunExpressway #LaxmiNagar #RoadAccident #DelhiTraffic #RoadSafety #AccidentNews #EastDelhi
