दिल्ली पुलिस की पिंक पेट्रोलिंग से छात्राओं को किया जागरूक, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के बताए तरीके

क्राइम

दिल्ली (Action Bharat) | छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाहरी जिला पुलिस ने मंगोलपुरी और पश्चिम विहार क्षेत्र में विशेष पिंक पेट्रोलिंग अभियान चलाया। महिला पुलिसकर्मियों ने सुबह और शाम पिंक स्कूटी से पैदल गश्त कर स्कूल, अस्पताल, बस स्टॉप, बाजार और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार, वाल्मीकि चौक मंगोलपुरी, संजय गांधी अस्पताल, वाई-ब्लॉक स्कूल, काली माता मंदिर, पुष्पांजलि एन्क्लेव बस स्टॉप, एस-ब्लॉक चौक, जिला पार्क पश्चिम विहार, पश्चिम विहार बस स्टॉप और ज्वालाहेड़ी मार्केट समेत कई प्रमुख स्थानों पर गश्त की गई।

छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की जानकारी

अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस ने संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने और निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी।

आपात स्थिति में पुलिस ने लोगों को 112 और महिलाओं की सहायता के लिए 1091 हेल्पलाइन की जानकारी भी दी।

#ActionBharat #Delhi #DelhiPolice #PinkPatrolling #WomenSafety #GirlsSafety #CyberSecurity #SelfDefence #Mangolpuri #PaschimVihar #DelhiNews #WomenHelpline #CrimePrevention

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *