दो जगहों पर भीषण आग से हड़कंप, सिलेंडर फटने से महिला की मौत; दो फैक्ट्रियां जलकर राख

क्राइम

नरेला (Action Bharat) | नरेला के भोरगढ़ इलाके में मंगलवार रात से बुधवार तड़के तक आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। सन्नौठ गांव में रसोई के LPG सिलेंडर में आग लगने के बाद 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में दो प्लास्टिक दाना फैक्ट्रियां भीषण आग की चपेट में आ गईं।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, सन्नौठ गांव में पंचायत घर के पास मंगलवार रात करीब 7:50 बजे एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 8:35 बजे आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल से मंजू (28) का शव बरामद हुआ, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी घटना भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के बी-2411 में बुधवार तड़के करीब 4:32 बजे हुई। यहां दो प्लास्टिक दाना फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए दोनों फैक्ट्रियों की छत तक पहुंच गई।

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने सुबह करीब पांच बजे मेक-6 घोषित किया और कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। करीब 6:15 बजे आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद दमकल कर्मी फैक्ट्रियों में कूलिंग ऑपरेशन करते रहे।

दोनों घटनाओं में आग लगने के कारण और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

#Narela #DelhiFire #NarelaFire #Bhorgarh #FireIncident #CylinderBlast #DelhiNews #FactoryFire #Delhi #ActionBharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *