नई दिल्ली। बीजेपी ने 2027 के चुनावों से पहले संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए दीपक म्हस्के को पार्टी की सोशल मीडिया/आईटी सेल की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, करीब 11 साल से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे अमित मालवीय को पद से हटा दिया गया है।
कौन हैं दीपक म्हस्के?
दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ से जुड़े बीजेपी नेता हैं। वह पार्टी के राज्य प्रवक्ता रह चुके हैं और संगठन की मीडिया व डिजिटल गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। हाल ही में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष भी बनाया गया था।
म्हस्के ने अपने करियर की शुरुआत केमिस्ट्री प्रोफेसर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने खेती और बागवानी के क्षेत्र में भी काम किया। चुनावी डेटा के विश्लेषण, सरकारी कंपनी के बोर्ड और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का भी उन्हें अनुभव रहा है।
प्रीति गांधी को भी मिली जिम्मेदारी
बीजेपी ने प्रीति गांधी को आईटी सेल का सह-संयोजक बनाया है। नई टीम के सामने 2027 के चुनावों से पहले डिजिटल कैंपेन और सोशल मीडिया पर पार्टी की रणनीति को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
म्हस्के ने कहा- ‘प्रोपेगेंडा का जवाब देंगे’
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दीपक म्हस्के ने कहा कि पार्टी की सोशल मीडिया टीम गलतफहमियों को दूर करने और सही जवाब देने का काम जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बीजेपी के खिलाफ प्रोपेगेंडा होगा, लेकिन लगातार तथ्यों के साथ जवाब देने से लोगों की गलतफहमियां दूर की जा सकती हैं।
ACTION BHARAT | POLITICAL DESK
बड़ा संगठनात्मक बदलाव: अमित मालवीय की जगह अब दीपक म्हस्के संभालेंगे बीजेपी की डिजिटल रणनीति।
