नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे कर्ण शर्मा ने यूपी टी20 लीग के दौरान अपने फैसले की जानकारी दी। 25 अगस्त को वह आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे।
कर्ण शर्मा ने भारत के लिए 1 टेस्ट, 2 वनडे और 1 टी20 मैच खेला और कुल 5 विकेट अपने नाम किए।
आईपीएल में भी कर्ण शर्मा का शानदार सफर रहा। वह लगातार तीन सीजन आईपीएल खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।
अब क्रिकेट से संन्यास के बाद कर्ण शर्मा कोचिंग और क्रिकेट से जुड़ी दूसरी जिम्मेदारियों में नजर आ सकते हैं।
