नई दिल्ली। 20 में धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी डेब्यू निराशाजनक रहा। ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए वैभव बड़ी पारी नहीं खेल सके।
नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर वैभव आउट हो गए। उन्होंने शुरुआत में लगातार दो चौके लगाकर तेज शुरुआत जरूर की, लेकिन छठी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
खास बात ये है कि दलीप ट्रॉफी में वैभव को ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया है। कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन संभाल रहे हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन और प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद अब सबकी नजरें वैभव के रेड-बॉल प्रदर्शन पर थीं, लेकिन डेब्यू मैच में उनका बल्ला नहीं चला।
टी20 के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी क्या लाल गेंद के क्रिकेट में भी अपनी पहचान बना पाएंगे?
