दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में युवक की मौत, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

क्राइम

चौथी मंजिल से पूल के पास गिरा युवक, RML अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; पुलिस ने शुरू की जांच

नई दिल्ली। राजधानी के pratistली मेरिडियन होटल में सोमवार को एक युवक की मौत का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार युवक होटल की चौथी मंजिल से पूल के पास गिरा। गंभीर हालत में उसे तत्काल आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दिविज मारिया के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दिविज पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। उन्होंने करीब छह महीने पहले गुरुग्राम स्थित एक कंपनी की नौकरी छोड़ दी थी। वह अपने माता-पिता और पत्नी के साथ नई दिल्ली इलाके में रहते थे।

🎯 होटल से मिली सूचना

नई दिल्ली जिले के उपायुक्त सचिन शर्मा के अनुसार, 25 अगस्त को संसद मार्ग थाने में ली मेरिडियन होटल से सूचना मिली कि चौथी मंजिल से पूल के पास एक व्यक्ति गिर गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

🎯 क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम ने होटल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

🎯 CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब होटल में युवक के पहुंचने से लेकर घटना के समय तक की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। इसके लिए होटल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *