नई दिल्ली (Action Bharat) | दिल्ली में शराब की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली आबकारी विभाग ने 9 और 10 अक्टूबर 2026 को राजधानी में शराब की सभी रिटेल दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है।
आबकारी विभाग के आदेश के मुताबिक, इन दोनों दिनों में L6, L6FG, L8, L10, L14 सहित संबंधित लाइसेंस वाली सभी रिटेल शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसका मतलब है कि 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में सरकारी और निजी, दोनों तरह की शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर फैसला
विभाग के अनुसार, दिल्ली पुलिस से मिले सुरक्षा संबंधी इनपुट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश का उद्देश्य राजधानी में सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना है।
शराब की दुकानों के बंद रहने के कारण 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में शराब की खुदरा बिक्री प्रभावित रहेगी। लोगों को इन तारीखों के लिए आबकारी विभाग के आदेश का पालन करना होगा।
#ActionBharat #DelhiNews #Delhi #LiquorShops #DryDays #DelhiExcise #DelhiPolice #PublicOrder #BreakingNews #NewDelhi
