सऊदी अरब में कई धमाकों के बाद एयरपोर्ट बंद, Air India की फ्लाइट दिल्ली लौटी; भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

क्राइम

नई दिल्ली (Action Bharat) | सऊदी अरब में बढ़ते तनाव और कई जगहों पर हुए धमाकों के बाद हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सुरक्षा कारणों से दिल्ली से रियाद जा रही Air India की फ्लाइट AI2243 को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। वहीं रियाद के लिए कई उड़ानों को 10 अक्टूबर तक निलंबित कर दिया गया है।

Air India की उड़ान दिल्ली से रवाना होने के बाद गुजरात के ऊपर से गुजरते हुए अरब सागर की ओर बढ़ रही थी। सुरक्षा स्थिति को देखते हुए पायलटों ने विमान को वापस दिल्ली मोड़ दिया।

10 अक्टूबर तक रियाद की उड़ानें निलंबित

सुरक्षा स्थिति को देखते हुए Air India, IndiGo और Air India Express ने रियाद जाने वाली अपनी उड़ानें 10 अक्टूबर तक रद्द करने की घोषणा की है। एयरलाइंस के अनुसार, प्रभावित यात्रियों को टिकट की पूरी राशि वापस की जाएगी।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। दूतावास ने नागरिकों को जरूरत के अनुसार घर के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा आधिकारिक माध्यमों से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

भारतीय नागरिकों से यह भी कहा गया है कि वे मौजूदा घटनाक्रम से जुड़े अपुष्ट वीडियो या समाचार को सोशल मीडिया पर साझा या दोबारा पोस्ट न करें।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा में भारतीय कॉन्सुलेट की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की जानकारी दी गई है। प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र (PBSK) की 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन 8002471234 भी उपलब्ध है।

किंग खालिद एयरपोर्ट पर भी असर

रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित अन्य स्थानों पर हुए हमलों के बाद एयरपोर्ट संचालन भी प्रभावित हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, हमले में एक व्यक्ति की मौत और कम से कम आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हमले की जिम्मेदारी हूतियों द्वारा लिए जाने की बात कही गई है।

भारत ने रियाद के आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमलों की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

#ActionBharat #SaudiArabia #Riyadh #AirIndia #AI2243 #SaudiNews #HouthiAttack #RiyadhAirport #IndianEmbassy #IndianCitizens #FlightUpdate #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *