Mission 2027 के लिए BJP का रोडमैप तैयार, 7 राज्यों के चुनाव पर मंथन; नितिन नवीन की अध्यक्षता में अहम बैठक

राजनीति

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में पार्टी के नए पदाधिकारियों, राज्यों के अध्यक्षों और प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

7 राज्यों के चुनाव पर BJP का फोकस

बैठक में अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और हिमाचल प्रदेश समेत सात राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई।

युवा वोटरों पर खास नजर

BJP ने चुनावी रणनीति में युवाओं से जुड़ाव बढ़ाने और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और जनता के बीच पहुंच बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई।

PM मोदी ने भी की थी लंबी बैठक

इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में 67 नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पांच घंटे से अधिक समय तक बैठक की थी। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच पहुंच बढ़ाने और युवाओं से बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया।

NEWS ACTION POINT

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले BJP ने संगठन को चुनावी मोड में डाल दिया है। नितिन नवीन की अगुवाई में हुई बैठक में युवा कनेक्ट, जमीनी जनसंपर्क और सात राज्यों की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा मंथन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *