नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़कर तहलका मचा दिया है। पडिक्कल का टेस्ट करियर में ये दूसरा शतक है और खास बात ये है कि दोनों शतक उन्होंने लगातार दो टेस्ट मैचों में लगाए हैं।
पडिक्कल ने 193 गेंदों में 117 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। इससे पहले गॉल टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने शतक लगाया था और दूसरी पारी में 44 रन बनाए थे।
सबसे खास बात—नंबर-3 पर लगातार दो टेस्ट में शतक लगाने वाले पडिक्कल, चेतेश्वर पुजारा के बाद पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
पुजारा ने 2018-19 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ये कारनामा किया था।
यानी श्रीलंका ने पडिक्कल का कैच छोड़ा और भारतीय बल्लेबाज ने उसी मौके को शतक में बदलकर करारा जवाब दे दिया!
