कंझावला हत्याकांड में बड़ा एक्शन, टिल्लू गैंग का तीसरा शूटर सोनीपत से गिरफ्तार

क्राइम

नई दिल्ली। कंझावला में हरीश माथुर हत्याकांड को लेकर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के तीसरे शूटर अर्जुन उर्फ प्रमोद को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 30 जुलाई को हरीश माथुर की हत्या में अर्जुन ने बाइक चलाकर वारदात को अंजाम देने में मदद की थी। उसके साथ राहुल रंगा और साहिल उर्फ विशाल भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांच के अनुसार, हत्या से पहले तीनों ने कराला स्थित हरीश माथुर के कार्यालय की रेकी की थी। इसके बाद घर लौटते समय बाइक से पीछा किया गया और मौका मिलते ही राहुल और साहिल ने हरीश माथुर पर गोलियां चला दीं।

पुलिस का कहना है कि अर्जुन को पैसों और जल्द अमीर बनने के लालच में गिरोह से जोड़ा गया था। वारदात के बाद दोनों शूटर उसे सोनीपत में छोड़कर फरार हो गए थे।

अब तीसरे शूटर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्या की पूरी साजिश और गिरोह के अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *