नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी में कई चरणों की एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी UG की 13,433 सीटें खाली रह गई हैं। अब छात्रों के लिए स्पॉट राउंड के जरिए दाखिले का मौका है।
खास बात ये है कि खाली सीटें सिर्फ सामान्य कॉलेजों में नहीं हैं, बल्कि हिंदू कॉलेज, हंसराज कॉलेज और SRCC जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी सीटें उपलब्ध हैं।
हिंदू कॉलेज में 29 सीटें, जबकि हंसराज कॉलेज में 79 सीटें खाली बताई गई हैं। वहीं SRCC में अर्थशास्त्र और बीकॉम ऑनर्स में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।
सबसे ज्यादा OBC-NCL की 4,133 सीटें खाली हैं। इसके अलावा ST की 2,476, अनारक्षित की 2,113, SC की 2,038 और EWS की 1,791 सीटें रिक्त हैं।
कुछ कॉलेजों में तो 100 से ज्यादा सीटें भी खाली हैं। स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में बीकॉम की 145, जबकि इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स में 131 सीटें खाली हैं।
23 अगस्त से स्पॉट राउंड-1 शुरू हो चुका है, ऐसे में DU में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह बड़ा मौका है।
Action Bharat—अगर DU में एडमिशन का सपना है, तो खाली सीटों की लिस्ट जरूर चेक करें।
