असम सरकार का बड़ा फैसला, सभी सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य

राजनीति

गुवाहाटी। असम सरकार ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य कर दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कार्यक्रम की औपचारिक कार्यवाही शुरू होने से पहले राष्ट्रगीत का पूरा संस्करण गाया जाएगा।

शासकीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ‘वंदे मातरम’ के बाद असम का राज्य गीत ‘ओ मोर अपोनार देश’ गाया जाएगा। इसके बाद कार्यक्रम की अन्य औपचारिक कार्यवाही शुरू होगी।

वहीं, सरकारी कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया जाना अनिवार्य किया गया है। यह निर्देश 11 सितंबर को जारी किए गए शासकीय आदेश में दिया गया है।

सरकार के इस फैसले के बाद अब मुख्यमंत्री, मंत्रियों और बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाले सरकारी आयोजनों के लिए राष्ट्रगीत, राज्य गीत और राष्ट्रगान के क्रम को लेकर स्पष्ट प्रोटोकॉल तय हो गया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *