अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के लक्ष्मी नगर मंडल अधिवेशन में संगठन विस्तार पर जोर

दिल्ली

नई दिल्ली (एक्शन भारत न्यूज़)। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा गुरुवार को लक्ष्मी नगर स्थित हीरा स्वीट्स में प्रदेश कार्यकारिणी के लक्ष्मी नगर मंडल अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा नए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिवा गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश महामंत्री कुलदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

अपने संबोधन में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिवा गोस्वामी ने कहा कि संगठन युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने, छोटे व्यवसायों के लिए स्टॉल उपलब्ध कराने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं का एक विशेष समूह भी गठित किया जा रहा है, जो युवतियों को संगठन के अनुसार “लव जिहाद” जैसे विषयों पर जागरूक करेगा। साथ ही स्कूलों के बाहर होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर नजर रखते हुए संबंधित अधिकारियों तक मामलों को पहुंचाने और रोकथाम के लिए भी प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

इस अवसर पर प्रदीप श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, कमल कुमार जैन, संजीव कुमार, अनिल तेजान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *