छिद्दरवाला में रुके पूर्व CM हरीश रावत, खुद तली पकौड़ियां; बोले- “वाह रे रामू, तेरे पकौड़े”

राज्य

देहरादून (Action Bharat) | उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक अलग अंदाज छिद्दरवाला में देखने को मिला। देहरादून से हरिद्वार जाते समय वह अचानक पुलिस चेकपोस्ट के पास स्थित स्थानीय दुकानदार रामू पकौड़े वाले की दुकान पर रुक गए।

दुकान पर पहुंचकर हरीश रावत ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और इसके बाद खुद पकौड़े तलने लगे। उन्होंने दुकानदार के साथ मिलकर झारे से पकौड़ियां तलीं और बाद में वहीं बैठकर पकौड़ियों के साथ चाय का आनंद लिया।

हरीश रावत ने इस दौरान की तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर साझा करते हुए लिखा, “वाह रे रामू, तेरे पकौड़े। यहां पकौड़ी खाई, चाय-नाश्ता किया और पुरानी यादें भी ताज़ा हो गयी।”

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि अपनों के बीच बैठकर चाय की चुस्की और पकौड़ी का स्वाद लेने में अलग ही अपनापन महसूस होता है। स्थानीय लोगों के साथ उनका यह सहज अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

#ActionBharat #HarishRawat #Uttarakhand #Dehradun #Chhiddarwala #Ramupakode #UttarakhandNews #LocalNews #ViralNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *